फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ‘आई लव मोहम्मद’ लिखने वाले मुकदमे से हटे मौलवी पक्ष के नाम, अब फरार की तलाश

Sat, 01 Nov 2025 03:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस ने जांच करते हुए 30 अक्तूबर को सही आरोपियों में से चार को पकड़ा। चारों के पकड़े जाने व जेल भेजने की प्रक्रिया के साथ ही मुकदमे में से नामजदों किए गए लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मौलवी पक्ष के हटाए नाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में लोधा क्षेत्र के गांव बुलाकगढ़ी व भगवानपुर के पांच मंदिरों की दीवारों पर ‘आई लव मोहम्मद’ स्लोगन लिखे जाने संबंधी मुकदमे से मौलवी पक्ष के सभी नामजदों को राहत मिल गई। पुलिस ने सही आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही नामजदों किए गए सभी लोगों के नाम मुकदमे से हटा दिए। यह मुकदमा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौहान की ओर दर्ज दर्ज कराया गया था। अब पुलिस इस मामले में एक आरोपी राहुल की तलाश में जुटी है। जिसके जल्द पकड़े जाने के संकेत मिल रहे हैं।

विज्ञापन


यह घटना 24 अक्तूबर की रात हुई थी। इस संबंध में अगले दिन करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में मूल रूप से बिहार भागलपुर के मौलवी मुस्तकीम, भगवानपुर के गुल मोहम्मद, सुलेमान, सोनू, अल्लाबख्श, हसन, हामिद, यूसूफ को नामजद व कुछ अज्ञात आरोपी बनाए गए थे। जिनमें से मौलवी व गुल मोहम्मद से दूसरे पक्ष के पहले से मुकदमे चल रहे थे। 

इस मामले में पुलिस ने जांच करते हुए 30 अक्तूबर को सही आरोपियों में से चार को पकड़ा हैं। जिनमें मुख्य साजिशकर्ता बुलाकगढ़ी के जीशांत के अलावा भगवानपुर के आकाश, दिलीप, कथावाचक व पांडित्यकर्म करने वाला अभिषेक शास्त्री उर्फ स्वामी शामिल हैं। वहीं भगवानपुर का राहुल अभी फरार है। इन चारों के पकड़े जाने व जेल भेजने की प्रक्रिया के साथ ही मुकदमे में से नामजदों किए गए लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। खुद एसएसपी नीरज जादौन ने इस बात की तस्दीक करते हुए बताया कि यह प्रक्रिया केश डायरी में पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें