फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएमपीयू के कुलगीत में श्रीकृष्ण, राजा महेंद्र व नीरज का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा व वाराणसी राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) के कुलगीत में श्रीकृष्ण, राजा महेंद्र प्रताप, गीतकार नीरज का नाम शामिल किया गया है। कुलगीत की पहली पंक्ति की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण से है।
विज्ञापन

आरएमपीयू के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि टीकाराम कन्या महाविद्यालय, डीएस कॉलेज व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के रचनाकारों ने आरएमपीयू का कुलगीत लिखा था। कुलगीत कमेटी ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हिंदी विभाग के प्रोफेसर वशिष्ठ अनूप द्वारा लिखितकुलगीत का चयन किया है। आरएमपीयू प्रशासन ने लोगो के बाद अब कुलगीत भी सार्वजनिक कर दिया है।
ये है कुलगीत
श्री कृष्ण की पुण्य पुनीत धरती पर ज्ञान सागर उमड़ रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है।
महेंद्र जी का था दिव्य सपना,
बने सुशिक्षित समाज अपना।
वे कल्पनाएं बनीं हकीकत सलोना सपना संवर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे उतर रहा है।
नवीन शिक्षा का ताना-बाना,
है धर्म संस्कृति को भी बढ़ाना।
है राष्ट्र सेवा का भाव सब में समर्थ भारत निखर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेराए धरा पे अंबर उतर रहा है।
साहित्य संगीत कला मनोहर भ्रमर का नीरज का गूंजता स्वर,
तपोभूमि विश्वामित्र की यह सुकर्म जिनका अमर रहा है।
हुआ जगत में नया सवेरा धरा पे अंबर उतर रहा है,
है गंगा यमुना की दिव्य धारा मिले सभी को यहां सहारा।
यह ज्ञान विज्ञान का भव्य मंदिर सुज्ञान निर्झर सा झर रहा है,
हुआ जगत में नया सवेरा, धरा पे अंबर उतर रहा है।
द्वितीय सेमेस्टर के मिड टर्म की परीक्षा 11 से
आरएमपीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के द्वितीय सेमेस्टर के मिड टर्म की परीक्षाएं 11 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी। इसके लिए सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राचार्या व प्रबंधक को आदेश जारी कर दिए गए हैं। कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि प्रवेश समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, स्नातक द्वितीय सेमेस्टर का मिड टर्म की परीक्षा 11 जुलाई से 20 जुलाई तक होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के अंक कॉलेज लॉगिन के माध्यम से वेबसाइट पर अपलोड कराएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें