फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नाम बदलकर कोचिंग में हुई दोस्ती, बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, विरोध करने पर पीड़ता को पीटा

Sun, 11 Jun 2023 12:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ निवासी पीड़िता युवती दादरी में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। दो साल पहले कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गई थी। वहीं पर आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी करते हुए एसएससी की कोचिंग करता था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
प्यार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी में एक युवक ने नाम बदलकर अलीगढ़ की रहने वाली एक युवती से दोस्ती कर ली। बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस के अधिकारी व आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मूल रूप से जिला अलीगढ़ निवासी पीड़िता युवती दादरी में अपने रिश्तेदार के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। दो साल पहले कोचिंग सेंटर पर प्रतियोगिता की तैयारी के लिए गई थी। वहीं पर आरोपी बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी करते हुए एसएससी की कोचिंग करता था। दोनों की आपस में दोस्ती हो गई। आरोपी ने अपना नाम अभय कुमार बताकर गैर धर्म की युवती से दोस्ती कर ली। उसके बाद दोनों के आपस में संबंध बने रहे। 

आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी के लिए तैयार कर लिया। दोनों सहमत हो गए। लेकिन पीड़िता को आरोपी के असल धर्म व सही नाम का पता चल गया। पीड़िता ने आरोपी से संबंध खत्म कर दिये। आरोपी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट व परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी से परेशान होकर पोर्टल व पुलिस के आला अधिकारी के कार्यालय में शिकायत की है। तीन दिन पहले मामले की जांच दादरी कोतवाली में आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।         

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें