फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid al-Adha: 17 जून को ईदगाह-मस्जिद के बाहर नहीं होगी नमाज, शहर मुफ्ती ने दी यह हिदायत

Thu, 13 Jun 2024 04:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शहर मुफ्ती ने कहा कि जानवरों की कुर्बानी खुल जगह पर न की जाए। कुर्बानी के बाद अवशेष को कपड़े में लपेटकर नगर निगम के वाहनों में रख दें। ईदुल अजहा की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों में ही होगी।
विज्ञापन
नमाज - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईदुल अजहा की नमाज 17 जून को ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी जाएगी। शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने ईदगाह और मस्जिद के बाहर नमाज न पढ़ने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि खुली जगह पर जानवरों की कुर्बानी न दी जाए। साथ ही उनके अमल से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे, इसका भी ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन


शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने कहा कि ईदुल अजहा का त्योहार करीब है। कुर्बानी करते वक्त इस बात का ख्याल रखा जाए कि जानवरों की कुर्बानी खुल जगह पर न की जाए। कुर्बानी के बाद अवशेष को कपड़े में लपेटकर नगर निगम के वाहनों में रख दें। ईदुल अजहा की नमाज केवल ईदगाह और मस्जिदों में ही होगी। बाहर कोई भी सफबंदी न की जाए। शहर मुफ्ती ने नमाज का वक्त तय कर दिया है।
विज्ञापन


नमाज का वक्त

  • जामा मस्जिद ऊपरकोट 6 बजे सुबह
  • नई ईदगाह पहली जमात 6:15 बजे सुबह
  • नई ईदगाए दूसरी जमात 7 बजे सुबह
  • मस्जिद बू-अली शाह 6:30 बजे सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें