फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid ul Adha 2026: बकरीद आज, नायब मुफ्ती बोले- सड़क पर नमाज नहीं, कुर्बानी में पर्दा और सफाई का रखें ख्याल

Thu, 28 May 2026 02:19 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बकरीद से पहले अलीगढ़ जिले के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने सूती कुर्ते-पायजामे, टोपी, इत्र, तसबीह और घरों की सजावट का सामान खरीदा। महिलाओं ने भी कपड़े, शृंगार का सामान, फुटवियर और आभूषण खरीदे। बच्चों के लिए किडस वियर की दुकानों में भीड़ रही।
विज्ञापन
बकरीद - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार आज मनाया जाएगा। अलीगढ़ के शाहजमाल ईदगाह में सुबह 6.15 बजे पहली नमाज पढ़ी जाएगी। इसके बाद दूसरी नमाज सात बजे होगी। शहर की अधिकांश मस्जिदों में सुबह सवा छह से सात बजे के बीच नमाज पढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


नायब मुफ्ती आयूब खान ने कहा है कि बकरीद की नमाज सड़कों पर बिल्कुल न पढ़ें। ईदगाह और मस्जिद के अंदर ही नमाज पढ़ी जाए। अगर भीड़ ज्यादा हो जाती है तो दो बार में नमाज पढ़ी जाए। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम को इसमें पूरा सहयोग किया जाए। जिससे व्यवस्थाएं बनाने में कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी देने वाले लोग पर्दादारी का खास ख्याल रखें। कुर्बानी शांत और एकांत स्थान में पर्दे में करें और इसके बाद सफाई करा दें। कुर्बानी के अवशेष नगर निगम के वाहनों में ही डालें। खून भी न बहने दें। जिससे आसपास के लोगों को कोई परेशानी न हो। कुर्बानी करने के बाद उसके तीन बराबर के हिस्से करें। पहला अपने परिवार में लिए रखें, दूसरा खानदान और रिश्तेदारों में बांटे। तीसरे हिस्से को गरीब जरूरतमंदों में बांटें, ताकि उनका त्योहार भी हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बड़ा जानवर खरीद कर सात लोग एक साथ कुर्बानी कराते हैं तो उसके सात बराबर हिस्से करें। सातों लोग अपने हिस्से में तीन हिस्से कर लें। पहला अपने परिवार के लिए, दूसरा खानदान और रिश्तेदारों के लिए और तीसरा जरूरतमंदों और गरीबों को बांटे। कुर्बानी के जानवर की सेहत और देखभाल ठीक से करनी चाहिए।

नमाज का वक्त
  • शाहजमाल ईदगाह पहली नमाज सुबह 6.15 बजे
  • शाहजमाल ईदगाह दूसरी नमाज सुबह 7.00 बजे
  • जामा मस्जिद ऊपरकोट की नमाज सुबह 6.00 बजे
  • बू अली शाह मस्जिद की नमाज सुबह 6.30 बजे

बाजारों में देर रात जमकर हुई खरीदारी
बकरीद से पहले अलीगढ़ जिले के बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। लोगों ने सूती कुर्ते-पायजामे, टोपी, इत्र, तसबीह और घरों की सजावट का सामान खरीदा। महिलाओं ने भी कपड़े, शृंगार का सामान, फुटवियर और आभूषण खरीदे। बच्चों के लिए किडस वियर की दुकानों में भीड़ रही। जिन घरों में हाल ही में निकाह या बच्चों का जन्म हुआ है, वहां की महिलाओं ने छोटे बच्चों के लिए कई तरह के सामान खरीदे। ऊपरकोट, रेलवे रोड, देहलीगेट चौराहा, गोंडा रोड, सराय हकीम, रामघाट रोड, अमीरनिशा, मेडिकल रोड, सेंटर प्वाइंट, नौरंगाबाद सहित अन्य बाजारों में भीड़ रही। ऊपरकोट, शाहजमाल ईदगाह, जमालपुर, जीवनगढ़ के कई स्थानों पर बकरों की खरीदारी हुई। बकरों की कीमत दस हजार से 50 हजार के बीच रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें