फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नवदीप रिणवा बने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, नए मंडलायुक्त होंगे एन रविंद्र

Mon, 28 Aug 2023 01:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के होने वाले मंडलायुक्त एन रविंद्र अलीगढ़ से पूर्व से ही परिचित रहे हैं। वे अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहकर एसडीएम अतरौली के रूप में तैनात रह चुके हैं।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने अलीगढ़ मंडल के नए मंडलायुक्त के रूप में 1999 बैंच के वरिष्ठ आईएएस एन. रविंद्र को तैनाती दी है। वह 1999 बैच के ही वरिष्ठ आईएएस नवदीप रिणवा का स्थान ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने मंडलायुक्त नवदीप रिणवा की प्रदेश के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनाती है। रिणवा की अलीगढ़ मंडल में करीब नौ महीने तक तैनाती रही। वह मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात अजय कुमार शुक्ला की जगह लेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 के लिहाज से नवदीप रिणवा की नई नियुक्ति को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

उधर, नवागत मंडलायुक्त एन रविंद्र अलीगढ़ से पूर्व से ही परिचित रहे हैं। वे अलीगढ़ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत रहकर एसडीएम अतरौली के रूप में तैनात रह चुके हैं। संभावना है कि अगले एक-दो दिन में नवागत मंडलायुक्त यहां आकर चार्ज ग्रहण करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें