फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या या हादसा: उत्तराखंड डिपो के चालक की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आया यह

Sat, 05 Oct 2024 01:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रास्ते में रोडवेज बस एक ढाबे पर रुकी, जहां उन्होंने पानी व कोल्ड ड्रिंक पी। बस चलने के थोड़ी ही देर बाद अलीगढ़ आने पर  उत्तराखंड रोडवेज डिपो के चालक सकलेन सिकंदर की तबीयत बिगड़ गई, वे बेहोश हो गए। उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने सकलेन सिकंदर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक ड्राइवर सकलेन सिकंदर व वह बस, जिसमें बैठे थे - फोटो : मृतक फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से देहरादून जा रही रोडवेज बस में सवार उत्तराखंड रोडवेज डिपो के चालक की मौत की गुत्थी उलझ गई है। जब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब कहा गया कि अचानक तबीयत बिगड़ी थी। एक हिचकी आई थी और बेसुध हो गए। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर और कान के पास जख्म मिले हैं। मौत की वजह भी यही है। अब यह चोट गिरने से लगी या फिर किसी ने हमला किया। पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन


रोडवेज की आगरा फोर्ट डिपो की बस 3 अक्टूबर रात रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश के रास्ते देहरादून जा रही थी। बस के परिचालक नितिन कुमार के अनुसार बस में फिरोजाबाद से शीशग्रान निवासी 38 वर्षीय सकलेन सिंकदर पुत्र महमूद अख्तर सवार हुए थे। वे उत्तराखंड रोडवेज डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। सकलेन फिरोजाबाद से ऋषिकेश जा रहे थे। रास्ते में बस एक ढाबे पर रुकी, जहां उन्होंने पानी व कोल्ड ड्रिंक पी। 

बस चलने के थोड़ी ही देर बाद अलीगढ़ आने पर सकलेन सिकंदर की तबीयत बिगड़ गई, वे बेहोश हो गए। जिसके बाद चालक बस को पहले हाईवे पर एक निजी अस्पताल में लेकर गया। इसके बाद वे बस को मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने सकलेन सिकंदर को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बस काफी देर तक अस्पताल में ही खड़ी रही। बस में सवार यात्रियों ने हंगामा किया। घटना की जानकारी पाकर उनके मामा मोहम्मद अख्तर आदि परिजन अलीगढ़ आ गए। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन फिरोजाबाद ले गए। 
विज्ञापन


एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सकलेन सिकंदर के सिर व कान में गंभीर चोट आने के कारण मौत होना बताया गया है। सकलेन के सिर व कान में कैसे चोट पहुंची? इसकी जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से ही इसकी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें