फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों का तेल, लड्डू और दूध का नमूना भरा

Sun, 31 Oct 2021 01:30 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने शहर से देहात तक मिलावटी खाद्य पदार्थों की जांच पड़ताल की। शनिवार को इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। थाना अतरौली के अंतर्गत छर्रा रोड पर जयप्रकाश के एक्सपेलर से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। तहसील कोल के अंतर्गत नादा पुल पर दूध का एक नमूना कारोबारी मुनेश से लिया गया।
विज्ञापन






तहसील इगलास के अंतर्गत सराय बाजार मथुरा रोड इगलास स्थित दुर्गा चमचम भंडार से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। तहसील खैर के टैटीगांव रोड स्थित भूरा की डेरी से पनीर का एक नमूना भरा गया। जिला अभीहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें