उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रधानाचार्य से मिलना चाहा, लेकिन स्कूल प्रशासन ने मिलने से मना कर दिया और कहा, जो भी बात है उनसे बताएं। उनसे बताया कि बेटी का प्रदर्शन अच्छा नहीं है। गर्मी से अब तक गृहकार्य (होमवर्क) चेक नहीं किए गए। प्रार्थना के समय राष्ट्रगान क्यों नहीं होता। तीन साल की बेटी के लिए बिना हिजाब के स्कूल आने की अनुमति मांगी, जिस पर स्कूल प्रशासन ने उनसे अभद्रता की।
आमिर ने आरोप लगाया कि स्कूल में कार्टून वाले बैग, बोतल, लंच बॉक्स भी प्रतिबंधित है। आमिर ने स्कूल प्रशासन की शिकायत डीएम से की है। डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक डॉ. कौनेन कौसर ने बताया कि जो आरोप लगाए गए हैं, बेबुनियाद हैं। स्कूल में राष्ट्रगान होता है। हिजाब के लिए कोई दबाव नहीं बनाया गया।