फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान बनीं यूपी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान

विज्ञापन
बाएं से सोनिया व मुस्कान मलिक। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अब्दुल क्रिकेट एकेडमी की खिलाड़ी मुस्कान मलिक यूपी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बन गई हैं, जबकि खिलाड़ी सोनिया झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान चुनी गई हैं। दोनों खिलाड़ियों ने एकेडमी व जिले का नाम चमकाया है।
विज्ञापन

जमालपुर निवासी शाहिद मलिक की बेटी मुस्कान की कप्तानी में यूपी की टीम एक दिवसीय टूर्नामेंट खेलेगी। मुस्कान ने आठ साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। वह विकेटकीपर व सलामी बल्लेबाज हैं। वर्ष 2015-16 से अलग-अलग आयु वर्ग में खेल रही हैं।
उन्होंने यूएई में होने वाली महिला आईपीएल टीम में भी हिस्सा लिया था। यूपी की कप्तान बनने की खबर से परिवार में जश्न का माहौल है।
सिविल लाइंस थाने के सामने एडीएम कॉलोनी में रह रहे सरकारी वाहन के चालक राधेश्याम की बेटी सोनिया को झारखंड टीम में उपकप्तान बनाया गया है, जो 11 मार्च से सूरत में शुरू हो रही महिला एकदिवसीय टूर्नामेंट में शामिल होंगी। वह बल्लेबाज हैं, जो 10 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्कान व सोनिया ने मेरा सिर फख्र से ऊंचा कर दिया है। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत व शानदार प्रदर्शन के बूते यह मुकाम हासिल किया है।
-अब्दुल जब्बार, कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें