फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को जीटी रोड पर कत्ल, पुलिस बेखबर

Wed, 23 Dec 2015 01:35 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ (ब्यूरो)। महानगर के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया। थाना क्षेत्र में सोमवार आधी रात के बाद डीएस कॉलेज के गेट पर एक युवक का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया और गश्त के नाम पर भागदौड़ का दावा करने वाली पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब डीएस डिग्री कालेज के निकट होकर गुजर रहे राहगीरों ने देखा कि डीएस कॉलेज के गेट पर बने डाकघर के बरामदे में एक खून से लथपथ शव पड़ा हुआ है। सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। इस दौरान भारी संख्या में भीड़ भी एकत्रित हो गई। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जाती है और सिर व चेहरा खून से लथपथ बताया जाता है।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि रात लगभग दो से तीन के बीच युवक की ईंटों से कुचलकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं यहां प्रश्न गांधी पार्क पुलिस की चौकसी पर उठता है कि 24 घंटे व्यस्त रहने वाले जीटी रोड पर क्या पुलिस का रात में एक भी चक्कर नहीं लगा।
विज्ञापन


जिसके चलते बेखौफ बदमाश इस वारदात को अंजाम दे गए। एसओ गांधीपार्क के अनुसार शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। मौके से कुछ ब्रश मिले हैं, जो संकेत दे रहे हैं कि या तो यह युवक पेंटर था या फिर पेंटर इस कत्ल में शामिल है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें