फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घर में घुस कर बुजुर्ग दुकानदार की हत्या, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 12 Jan 2024 05:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चंडौस में बुजुर्ग दुकानदार खलचुनी की दुकान करते थे। मैच देखकर बेड पर सोए थे, पर उठे नहीं। किसी ने उनकी घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक के सिर में चोट हैं। मृतक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग दुकानदार रमेश चंद गुप्ता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुजुर्ग दुकानदार की घर में घुस कर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। मृतक पत्नी की मौत के बाद अकेला रहता था, बच्चे दिल्ली रहते थे। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञातों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।  पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ में चंडौस कस्बे के डाबर रोड़ पर गांव भोजपुर निवासी 65 वर्षीय रमेश चंद गुप्ता उर्फ भूरा सेठ पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता घर में ही खलचुनी की दुकान करते थे। वे पिछले 15 वर्षो से अधिक समय से कस्बे में रह रहे थे। पत्नी की मौत करीब छह वर्ष पहले हो चुकी थी और तीन बेटे अपने परिवार  के साथ दिल्ली में रहते हैं। बुर्जुग दुकान के अलावा लोगों को पैसे के लेन- देन करने की बात सामने आ रही है। 
विज्ञापन



11 जनवरी रात करीब दस बजे तक रमेश चंद गुप्ता ने अपने घर पर एक पड़ोसी के साथ टीवी पर किक्रेट मैच देखा। उसके बाद पड़ोसी के घर चले जाने के बाद रमेश चंद गुप्ता अपने कमरे में बेड पर सो गये । 12 जनवरी को सुबह करीब सात बजे घर में रह रहे किरायेदार की पत्नी ने पड़ोसी के यहां पर जाकर बताया कि बाबा बेड से  नहीं उठ रहे हैं और आवाज भी नहीं दे रहे हैं। पड़ोसी की बेटी घर के अंदर देखने आई,  तो देखा कि बुर्जुग दुकानदार बेड पर अचेत अवस्था में पड़े थे। शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी। 
विज्ञापन


पड़ोसी ने घटना की  सूचना मृतक के भाई और चंडौस पुलिस को दी। एएसपी अमृत जै,न चंडौस कोतवाल विनोद कुमार मौके पर पहुंच गये और घटना की पूरी जानकारी की। उसके बाद अलीगढ़ से फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई। बुर्जुग के सिर में गंभीर चोटें लगी हुई थीं और उनके कपड़े भी फटे हुये थे। 

पुलिस ने मकान में रह रहे किरायेदार दंपत्ति सहित तीन लोगों  को पूछताछ के लिये थाने में बिठा लिया,  जिनसे पूछताछ जारी है। मृतक के भाई मेघराज गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनो का कहना है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है फिर हत्या क्यों की गई है ,इसका खुलासा होना चाहिए  और दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिये। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। 

मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। हत्या क्यों और किसने की,  इसकी गहराई से जांच की जा रही है। -अमृत जैन, एएसपी, सीओ गभाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें