फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: घेर में सो रहे युवक की हत्या, पांच पशुओं को भी लूटकर ले गए बदमाश

Fri, 10 Mar 2023 12:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गभाना थाना क्षेत्र के गांव राजमऊ में युवक घेर में सो रहा था। रात्रि में बदमाशों ने घेर की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। बदमाशों ने राकेश सिंह को चारपाई से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। राकेश  को लहुलुहान कर घेर में  बंधे पांच पशुओं को लूटकर फरार हो गए। 
विज्ञापन
घटना के बाद पुलिस पूछताछ करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गभाना थाना क्षेत्र के गांव राजमऊ में घेर पर सो रहे युवक की हत्या कर बदमाश पशुओं को लूटकर ले गए। सूचना पर एसपी सिटी ने पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित कर दी गई है। 

विज्ञापन


गांव के राकेश सिंह 45 वर्ष पुत्र बनी सिंह बृहस्पतिवार की रात्रि दस बजे के करीब घर से पशुओं के पास सोने के लिए घेर में गए थे। रात्रि में बदमाशों ने घेर की दीवार तोड़कर प्रवेश किया। बदमाशों ने राकेश सिंह को चारपाई से बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। राकेश  को लहुलुहान कर घेर में  बंधे पांच पशुओं को लूटकर फरार हो गए। 

शुक्रवार की सुबह पांच बजे के करीब पशुओं को चारा डालने गए राकेश के भाई भोला ने घेर के अन्दर जाकर देखा, तो घेर से पशु गायब थे। जब अंदर गए, तो भाई को आवाज दी। उसने भाई के ऊपर से रजाई हटाकर देखा। राकेश को लहुलुहान अवस्था में देख उसके होश उड गए और शोर मचाते हुए घर आ गया। घर से अन्य परिजनों ने पहुंच कर देखा, तो वह मृत अवस्था में  पड़े हुए थे। 
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, प्रभारी निरीक्षक आदेशपाल सिंह, पूर्व विधायक दलवीर सिंह के नाती युवा नेता अजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतक अपने पीछे तीन बेटे, दो बेटी को रोते बिलखते छोड़ गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में  रोष व्याप्त था। हत्यारों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े हुए थे।  

लुटेरों ने पड़ोसी के मकान का दरवाजा रस्सी से बांध दिया था। मृतक के भाई की करीब आठ माह पूर्व भी भैंस खोलकर जंगल में काट दी थीं। जिन्हें लोगों ने पकडकर मारपीट भी कर डाली थी। इस संबंध में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए टीमें गठित कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें