समीर के पिता की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि इलाके की एक युुवती ने नौ माह पहले समीर को दुष्कर्म के मामले में जेल भिजवाया था। जनवरी में वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। इसी मुकदमे में युवती समझौते के लिए 11लाख रुपये मांग रही थी। इसमें उनकी कालोनी का अभिषेक सारस्वत उर्फ गोलू मध्यस्थता कर रहा था। रुपये न देने पर धमकियां भी मिल रही थीं। इसी विवाद में युवती व अभिषेक ने कराई है। नितिन व उसके अन्य अज्ञात साथी हत्या करने में शामिल रहे हैं। पुलिस ने अभिषेक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगी हुई हैं। सीओ द्वितीय राकेश सिसौदिया के अनुसार मामले में जल्द सभी गिरफ्तारियां की जाएंगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट रीढ़ की हड्डी में फंसी मिली गोली
पोस्टमार्टम में समीर की रीढ़ की हड्डी में गोली फंसी मिली है। गोली नहीं निकलने पर शव को एक्सरे के लिए ले जाया गया।
जेल से फोन पर धमकी का भी लगा था आरोप
पुलिस रिकार्ड व अब तक की जांच के अनुसार जिस युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जेल से धमकी देने का आरोप भी युवती ने समीर पर लगाया था। बताया जा रहा है कि युवती की कई युवकों से दोस्ती है। समीर भी उसके संपर्क में था। किस बात पर बात बिगड़ी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। यह बात कितनी सही है, यह युवती की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा। युवती ने समीर के जेल जाने के बाद उससे जेल जाकर मुलाकात भी की थी और फिर समीर ने जेल के पीसीओ से उसे फोन भी किए थे।
युवती ने जेल से समीर द्वारा धमकी दिए जाने का मुकदमा भी कराया था। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने में भी अभिषेक युवती का सहयोगी रहा और अब समझौते में भी वही मध्यस्थता कर रहा था। इस हत्या में इगलास व खैर के दो युवकों के नाम भी सामने आए हैं, जिनसे युवती की दोस्ती है। उनको भी तलाश किया जा रहा है। फिलहाल युवती व नितिन आदि गायब हैं। अब तक की जांच में युवती द्वारा रुपयों को लेकर हत्या कराए जाने की बात ही सामने आ रही है।
समीर के पिता व मां का कहना है कि उनके बेटे को साजिश के तहत तब दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाया गया। फिर उससे समझौते के नाम पर ब्लैकमेल करते हुए रुपये मांगे जा रहे थे। इसमें कुछ लोग शामिल हैं। उन्हें उनका बेटा अच्छा खाता पीता था, यह कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा था।
युवती के संपर्कों को भी खोज रही पुलिस
हत्या की साजिश की आरोपी युवती की दोस्ती बहुत से युवकों से निकलकर आ रही है। उसका बहुत से लोगों से संपर्क सामने आ रहा है। उन सभी को भी पुलिस जांच का हिस्सा बनाए हुए है।