घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र में विवेकानंद इंस्टीट्यूट के निकट देर शाम से लापता युवक का कीचड़ युक्त गड्ढे में शव मिला। युवक की धारदार हथियार से गोदकर हत्या कर की गई है। युवक की शिनाख्त स्थानीय क्षेत्र के शादाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ, क्षेत्रीय पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक के शव को गढ्ढे से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई में जुटी गई है।
नीवरी निवासी इलियास ने बताया कि उनका भतीजा मृतक शादाब शुक्रवार शाम को काम पर से आया था। उसके बाद ही अचानक लापता हो गया। शनिवार प्रातः स्थानीय क्षेत्र के विवेकानंद इंस्टीट्यूट के निकट के पानी से भरे गड्ढे में उसका शव मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से चोट के निशान हैं। परिजनों को कुछ लोगों पर शक है। उनका कहना है कि इसके बारे में पुलिस को जानकारी देंगे। उनकी मांग है कि आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
सीओ के अनुसार रोरावर क्षेत्र के नीवरी में युवक का गड्ढे में शव मिलने की सूचना पर स्थानीय पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।