फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एलएलबी की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, 10 हजार लेकर दे रहा था एग्जाम

Fri, 19 Jul 2024 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा श्री वार्ष्णेय कॉलेज में परीक्षा देने आए युवक का चित्र नहीं मिल रहा था। शक होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने के बाद स्वीकार ली। 
विज्ञापन
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में पकड़े गए मुन्ना भाई से पूछताछ करते प्राचार्य व पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के श्री वार्ष्णेय कॉलेज में एलएलबी की परीक्षा हो रही थी, जिसमें आंतरिक जांच दल ने एक मुन्ना भाई को पकड़ लिया। वह दूसरे छात्र की जगह पर परीक्षा दे रहा था। कॉलेज में राम शंकर सारस्वत महाविद्यालय हाथरस के एलएलबी के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे थे।

विज्ञापन


डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से एलएलबी तृतीय वर्ष की परीक्षा श्री वार्ष्णेय कॉलेज में चल रही है। प्रवेश पत्र और पैन कार्ड लेकर परीक्षा देने आए युवक का चित्र नहीं मिल रहा था। शक होने पर उससे कड़ाई से पूछताछ की तो उसने दूसरे छात्र की जगह परीक्षा देने के बाद स्वीकार ली। 

पकड़े गए मुन्नाभाई ने बताया कि वह अन्य की जगह परीक्षा दे रहा था। इसके लिए उसने 10 हजार रुपये लिए थे। पहला पेपर 16 जुलाई को दिया था। प्राचार्य प्रो बृजेश कुमार ने बताया कि मुन्ना भाई के खिलाफ तहरीर दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें