फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-पीसीएल की परीक्षा में पुलिस ने पकड़े मुन्नाभाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के खैर रोड के एक कालेज में बीते 15 मार्च से चल रही यूपी-पीसीएल की परीक्षा में लोधा पुलिस के हाथ चार-पांच मुन्नाभाई लगे हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। इनके गिरोह का पता लगाया जा रहा है। आज पुलिस इनके विषय में खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन

लोधा थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में 15 मार्च से चल रही यूपी-पीसीएल की परीक्षा में पुलिस को कुछ नकली अभ्यर्थियों के बैठने की सूचना मिली। इसके आधार पर उनको पकड़ा गया। उनके दस्तावेजों व प्रवेश पत्र भी जांचा गया। जांच में यह सभी दस्तावेज संदिग्ध मिले हैं। लोधा पुलिस की सूचना पर एसपी सिटी भी पहुंचे। उन्होंने स्वयं मुन्ना भाइयों से इस संबंध में पूछताछ की।
पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह के सुराग बिहार से जुड़े हैं। सॉल्वर गैंग के विषय में पता लगा है कि यह किसी कोचिंग सेंटर से जुड़ा है। कोचिंग सेंटर में परीक्षाओं की तैयारी को आने वाले छात्रों को यह गैंग अपने भरोसे में लेता है और उनके स्थान पर परीक्षा देने के एवज में बड़ी रकम वसूल करता है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी सॉल्वर्स से पूछताछ जारी है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें