फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः वार्ड 8 और 11 की गलियों में घूमे नगर आयुक्त, गड्ढे देखकर हुए नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने वार्ड नंबर 8 एवं 11 का निरीक्षण किया। उदय सिंह जैन रोड पर डाली गई पाइप लाइन में लीकेज मिलने पर जल निगम के सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा है। मेन होल के पास सड़क ठीक न करने पर जल निगम की कार्यदायी संस्था पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह नगर आयुक्त अधिकारियों के साथ दोनों वार्ड में पहुंचे और गलियों में सफाई, एंटी लार्वा का छिड़काव आदि की जानकारी ली। प्रस्तावित बारात घर के निर्माण के लिए स्थल देखा और निर्माण के निर्देश दिए। गूलर रोड पर लीकेज की मरम्मत के बाद खोदे गए गड्ढे को सही करने के निर्देश दिए। जल निगम के अधिशासी अभियंता को खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। वार्ड 8 में तीन निर्माण कार्य शुरू न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार काम शुरू करता है तो नोटिस देकर ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए। निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत कर सफाई की स्थिति जानने का प्रयास किया। पार्षद राजेंद्र किशोर, लतेश चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें