फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बिजौली में कीचड़ व जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा बिजौली में कीचड़ और जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गलियों में पानी भरा होने के कारण आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या की सूचना कई बार सफाई कर्मचारी को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर उच्च अधिकारियों से शिकायत की जायेगी। प्रदर्शन में अमित कुमार, सत्तन कुमार, विकास, तिलक सिंह, अजय कुमार, अमन कुमार, जवाहर सिंह, नानक चंद, पिंटू कुमार, अर्जुन सिंह, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें