झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस लगाते एसीएमओ।
- फोटो : samvad
तेहरा मोड़ पर एसीएमओ की टीम के अचानक पहुंचने से झोलाछापों में शुक्रवार खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग के वाहन देख कुछ अपने क्लीनिक बंद करके भाग गए।
एसीएमओ डॉ. अमित मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान चार संदिग्ध क्लीनिकों पर नोटिस चस्पा किया गया है। उन्होंने कहा कि बिना मान्यता इलाज करने वाले झोलाछाप ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं और गलत तरीके से रुपये ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे केवल सरकारी अस्पतालों या पंजीकृत चिकित्सकों से ही इलाज कराएं, झोलाछापों से बचें। विभाग ने चेतावनी दी कि ऐसे अवैध क्लीनिकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।