फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : सांसद ने विदेश मंत्री को भेजी यूक्रेन में फंसे 28 छात्रों की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्वदेश वापस लाने के लिए सांसद सतीश गौतम भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे 28 एमबीबीएस छात्रों की सूची भेजी है। इन छात्रों के अभिभावकों की चिंता से भी विदेश मंत्री को अवगत कराया है। इस बीच दो छात्राएं अलीगढ़ पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

विदेश मंत्री को लिखे पत्र में सांसद सतीश कुमार गौतम ने कहा है कि रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का स्तर बढ़ता जा रहा है। अलीगढ़ संसदीय क्षेत्र के करीब 28 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उनके अभिभावक बेहद चिंतित हैं। अभिभावक बच्चों को जल्द से जल्द सकुशल वापस लाने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। सांसद सतीश गौतम ने यूक्रेन में शिक्षा प्राप्त कर रहे 28 छात्रों की सूची भी विदेश मंत्री को ई-मेल के माध्यम से भेजी है। सांसद ने यह पत्र 28 फरवरी को लिखा था। इस बीच 28 में से दो छात्रा माधवी अरोड़ा एवं फाल्गुनी धीरज अलीगढ़ पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें