फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सांसद सतीश गौतम की चर्चा

विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सांसद सतीश गौतम के नाम की चर्चा है। लोग एक-दूसरे से पूछ कर इसकी सत्यता की जानकारी हासिल कर रहे हैं। हालांकि, सांसद सतीश गौतम इसे अफवाह बता रहे हैं। निजी पोर्टल पर खबर चलने के बाद शहर में यह खबर आग की तरह फैल गई है। इसकी वजह से राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह को कैबिनेट में जगह मिलने के बाद से नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लोग अटकलें लगा रहे हैं। कुछ ब्राह्मण नेताओं के नाम की चर्चा है। सतीश गौतम पहली बार 2014 में सांसद निर्वाचित हुए थे। वह दोबारा 2019 में निर्वाचित हुए। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मुद्दों को लेकर यह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। एएमयू में दलित एवं पिछड़ों के आरक्षण के सवाल को संसद में उठाया था। एएमयू में मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर को लेकर भी सक्रिय रहे थे। हालांकि सांसद सतीश गौतम प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने के चर्चा को अफवाह बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी ने अफवाह उड़ा दी है। प्रदेश में उनसे सीनियर कई नेता है। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में उनका नाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें