रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोरोना की जांच करते स्वाथ्यकर्मी।
- फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस से संक्रमित बुजुर्ग महिला के परिवार से दो और घर के आसपास से 12 लोगों के नमूनेे लिए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। मैरिस रोड में एक बुजुर्ग महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। बुखार होने पर निजी लैब में उनकी कोविड जांच कराई गई थी।
करीब 15 दिन के बाद जनपद में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को संक्रमित महिला के घर पर पहुंची और दो लोगों के नमूने लिए। आसपास के 12 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जिला डाटा मैनेजर पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को स्कूलों में भी बच्चों के 180 नमूने लिए गए हैं। कुल 3400 नमूने लिए गए हैं। संवाद