गौरव की हत्या के बाद एक व्यक्ति को नामजद किया गया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर परिवार छह दिन से धरने पर है। दो दिन पहले नामजद किशोर ने समर्पण कर दिया। मगर अब परिवार की मांग है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अलीगढ़ में अकराबाद के गांव बहादुरगढ़ी के अनुसूचित युवक गौरव की अपहरण के बाद हत्या के मामले में परिवार द्वारा घंटाघर पार्क में दिया जा रहा धरना 15 जून को भी जारी है। यह धरने का छठवां दिन है। इस धरने को आजाद समाज पार्टी ने समर्थन दे दिया है और 18 जून को पार्टी अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद धरने पर आएंगे। यह जानकारी संगठन पदाधिकारियों ने दी है।
बता दें कि गौरव की हत्या के बाद एक व्यक्ति को नामजद किया गया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर परिवार छह दिन से धरने पर है। दो दिन पहले नामजद किशोर ने समर्पण कर दिया। मगर अब परिवार की मांग है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जाए। 14 जून को गौरव की पत्नी ने वीडियो जारी कर मामले में न्याय मांगा।