फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चलती बाइक में लगी आग, कार से टकराकर मां-बेटी की मौत

Wed, 15 Apr 2026 02:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
हादसे में मृतक मां-बेटी। संवाद
विज्ञापन
अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार अपराह्न तीन बजे एक चलती बाइक में आग लग गई। हड़बड़ाहट में बाइक चला रहा युवक प्रशांत (18) नियंत्रण खो बैठा और बाइक आगे जा रहे कैंटर से टकराने के बाद सामने से आ रही कार से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में प्रशांत की मां गुड्डी देवी (50) और बहन रूपेश (20) की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रशांत का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। प्रशांत गांव पिलौना निवासी निर्मल सिंह के पुत्र हैं। हादसे के वक्त वह अपनी बहन का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अलीगढ़ जा रहे थे। साथ में मां गुड्डी देवी भी थी।


सीओ सर्वम सिंह के अनुसार मुरादाबाद हाईवे पर कस्बा जवां के पास स्थित बंबा के पुल पर बाइक से चिंगारी उठने लगी। दूसरे वाहन सवार ने प्रशांत को इसकी जानकारी दी। इस पर प्रशांत ने अचानक ब्रेक लिया तो बाइक अनियंत्रित हो गई और कैंटर से टकराने के बाद छतारी की तरफ से आ रही कार से टकराई।
विज्ञापन



इससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने से बाइक भी पूरी तरह जलकर राख हो गई। चीख पुकार सुन वहां बहुत से लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान गुड्डी देवी और रूपेश की मौत हो गई।



26 अप्रैल को होनी थी रूपेश की शादी

जानकारी के अनुसार निर्मल सिंह के तीन पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा बेटे जितेंद्र की एक वर्ष पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। जितेंद्र का एक पुत्र तीन वर्ष व एक पुत्री छह माह की है। प्रशांत की बहन रूपेश की शादी 26 अप्रैल को गौरोली परला झाल के पास तय हो गई थी। परिवार वाले शादी की तैयारी में लगे हुए थे। निर्मल के सबसे छोटे पुत्र चेतन की उम्र 12 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें