फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रैप कारोबारी के परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के महानगर संयोजक एवं श्री अग्रवाल युवा संगठन के पूर्व अध्यक्ष रिषभ गर्ग ने कहा कि मानिक चौक के स्क्रैप कारोबारी के परिवार के साथ पूरा अग्रवाल समाज है। उनकी मृत्यु प्रशासनिक लापरवाही से हुई है। उनके परिवार को जब तक न्याय नहीं मिल जाता, हमलोग संघर्ष करते रहेंगे। हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष अमर कुमार ने स्क्रैप कारोबारी परिवार को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे। भाजपा नेता संजू बजाज ने कहा कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से स्क्रैप कारोबारी की मृत्यु हुई है। उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने ऐसा लगता है कि प्रशासन बड़ों को बचाने के लिए छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बनाना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री से दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

महानगर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष निखिल माहेश्वरी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की वजह से स्क्रैप कारोबारी की असमय मृत्यु हुई है। जिला प्रशासन दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने भाजपा युवा मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता स्क्रैप कारोबारी परिवार के साथ है। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने जिला प्रशासन से मानिक चौक के स्क्रैप कारोबारी के परिजनों को न्याय देने की मांग की है।
स्क्रैप कारोबारी परिवार के साथ भाजपा पार्षद
नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने भी स्क्रैप कारोबारी परिवार को न्याय देने की मांग जिला प्रशासन से की है। पार्षद दल के नेताओं ने बैठक के बाद कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की अलीगढ़ में मृत्यु दर अधिक है। डॉ. मुकेश शर्मा, पुष्पेंद्र जादौन, वीरेंद्र सिंह, दिनेश गुप्ता, विजय तोमर, पूरन सिंह दिवाकर, हेमंत गुप्ता, रजनी माहौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही की मुख्यमंत्री से शिकायत
पूर्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता लीडर ने अपने ट्विटर हैंडल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। स्क्रैप कारोबारी के बेटे की अपने पिता व सीएमओ से हुई बात की ऑडियो व फोटो सहित पूरे प्रकरण से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद भी अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
रिपोर्ट सार्वजनिक करने के लिए मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन
मानिक चौक के स्क्रैप कारोबारी की मृत्यु के बाद की गई जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित करेगी। जिससे वास्तविक स्थिति का आमजनता को पता लग सके। सोमवार को संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर काली पट्टी बांधकर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। श्रमिक विकास संगठन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई तो जल्द ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में रविंद्र पाल, संजीव कौशिक, भजन सिंह, शंभू वार्ष्णेय, मो. आरिफ अनीस पेंटर, योगेश शर्मा, भगवान दास मिश्रा, सुलेमान मलिक आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें