फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बहन को गाली देने पर मौसेरे भाई ने मार डाला

Wed, 02 Aug 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव बलकरन नगरिया में मंगलवार देर रात एक युवक की उसके मौसेरे भाई ने ही पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताते हैं कि वह अपनी मां और बहन की गालियां दे रहा था, जिस पर मौसेरे भाई ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मृत युवक की मां की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


सीओ इगलास आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बलकरन नगरिया निवासी गुड्डू पुत्र रणधीर(35) राजमिस्त्री का काम करता था। दो दिन से घर पर शराब पीकर पहुंच रहा था। मंगलवार को भी देर शाम घर पर पहुंचा तो शराब के नशे में था।

घर पहुंचने के बाद अपनी मां तथा बहन को गाली देने लगा। इसी दौरान गाली सुनकर मौसेरा भाई राजू पुत्र खुशीराम मौके पर पहुंच गया। उसने गाली न देने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर राजू ने गुड्डू को डंडे से पीटना शुरू कर दिया।  उसने इस कदर पीटा कि गुड्डू की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद मौसेरा भाई फरार हो गया। जानकारी पर सीओ और कोतवाल अरविंद कुमार राठौर मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गुस्से ने छीना सहारा
रक्षाबंधन से चंद रोज पहले ही एक बहन ने अपना भाई खो दिया। मां ने अपना बेटा आैर रोजी-रोटी का सहारा। गाली बकने के नाम पर मौसेरे भाई की बेरहमी मौत बन गई। लोग आरोपी से बेहद खफा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें