फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Nov 2026 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
 हृरदेश का फाइल फोटो। - फोटो : samvad
विज्ञापन
हाईवे पर कन्होई कट के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे मैक्स गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ओगर नगला राजू निवासी हृदयेश (37) पुत्र दिवंगत रामवीर सिंह गभाना से बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। हाईवे पर कन्होई कट के पास पहुंचे तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आई मैक्स गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मैक्स गाड़ी का चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें