फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दूध के पैसे के विवाद में घर में घुसकर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जवां के गांव अमरौली निवासी रीता देवी ने गांव के नरेंद्र, उसके भाई भूपेंद्र और अन्य पर घर में घुसकर पीटने का आरोप आरोप लगाया है। विवाद दूध के रुपयों को लेकर हुआ।
विज्ञापन



पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि दूध के भुगतान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की। अगले दिन शिकायत करने पर आरोपी कथित रूप से घर में घुस आए और रीता देवी तथा उनकी पुत्री खुशबू को पीटा। आरोप है कि पत्थर फेंकने से खुशबू का सिर फट गया और दोनों घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। एसओ धीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें