फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: किसान सम्मान निधि की आईं सबसे ज्यादा शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गनियावली में सीडीओ योगेंद्र कुमार ने ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की शिकायतें सुनीं। गांव में हुए विकास कार्यों और नवनिर्मित गोशाला का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोई भी निराश्रित गोवंश सड़क पर घूमते न मिलें, सभी गोवंशों को ग्रामीणों के सहयोग से गोशाला भेजा जाए। चौपाल में पेंशन आदि की शिकायतें आईं। सबसे ज्यादा शिकायत किसान सम्मान निधि पाने से वंचित किसानों की रहीं। किसानों ने बताया कि खतौनी और आधार कार्ड में नाम और उपनाम में गलती के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। इससे तमाम लोग किसान सम्मान निधि पाने से वंचित हैं। तहसील पर जाते हैं तो वहां सुनवाई नहीं होती। सीडीओ ने गांव में कैंप लगाकर किसानों की समस्या समधान के आदेश अधीनस्थों को दिए। इस दौरान बीडीओ वेदप्रकाश, एडीओ केपी सिंह, सचिव मनोज कुमार, प्रधान प्रशांत मुदगल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें