प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना पीएम-अजय के तहत आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये प्रत्येक गांव के लिए मंजूर हो गए हैं। गांवों में समाज कल्याण विभाग ने विकास कार्य भी शुरू करा दिए हैं।
अतरौली में खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़ गांव का इस योजना में चयन हुआ है। जनपद में 53 गांव और अतरौली तहसील की तीनों ब्लॉकों में मिलाकर 11 गांव इस योजना के तहत चयनित हुए हैं। इस योजना गांव में जल निकासी बेहतर करने के लिए पुलिया व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइटें, डिजीटल लाइब्रेरी, श्मशान निर्माण सहित कुल 17 कार्य कराए जा सकते हैं। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, जेई आदि के सुझाव से गांवों में कार्य कराने में जुट गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 खत्म होने से पहले ही काम हर हाल में पूरे कराए जाएंगे।
अतरौली तहसील में इन गांवों का हुआ चयन
अतरौली ब्लॉक- खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़।
गंगीरी ब्लॉक- खरगूपुरा व देहली।
बिजौली ब्लॉक- गोपालपुर, धुर्रा टोडरपुर, गनेशपुर ताल्लुक नाह, ल्हासकी, नागर, रुनपान, रुस्तम नगर व तोछी।
जिले की अकराबाद व धनीपुर ब्लॉक की पांच-पांच, चंडौस के तीन, गोंडा की एक, इगलास की 13, जवां की चार, खैर व टप्पल की दो-दो व लोधा की सात ग्राम पंचायतों में इस योजना के लिए धनराशि आवंटित हुई है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में इन गांवों में होगा कार्य
अतरौली ब्लॉक में कुंजलपुर-बिनामई, नरौना आकापुर, लोहगढ़, आलमपुर कायस्थान का चयन अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चयन किया गया है।
- पीएम-अजय में चयनित गांवों में विकास कार्य कराने के लिए धनराशि शासन से मंजूर हो गई है। सभी गांवों में कार्य प्रगति पर हैं। चयनित कार्यों को जल्द पूरा करा लिया जाएगा।- हरपाल सिंह, एडीओ समाज कल्याण।
- ग्रामवासियों की राय पर गांव में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस योजना में चयन होने से अतिरिक्त धनराशि मिली है, इससे गांव में कई जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं।- पूनम देवी, खेड़िया ताल्लुक लोहगढ़।