फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला में 100 से अधिक को मिला लाभ, ClickNPay को मिला बेस्ट स्टॉल अवार्ड

Tue, 07 Feb 2023 06:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रोजगार भारती के स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला में 100 से अधिक लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। क्लिकएनपे के स्टॉल को बेस्ट स्टॉल अवार्ड घोषित किया गया। मेला में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्वरोजगार पर उद्गार व्यक्त किए।
विज्ञापन
स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला में लाभार्थियों को लाभ देते हुए मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजगार भारती ने जलालपुर, खैर रोड स्थित फार्म हाउस में स्वरोजगार प्रोत्साहन मेला का आयोजन किया। मेला में 100 से अधिक लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। क्लिकएनपे के स्टॉल को बेस्ट स्टॉल अवार्ड घोषित किया गया। मेला में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व गन्ना विकास एवं चीनी मिलें मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने स्वरोजगार पर उद्गार व्यक्त किए।स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गयी। 

विज्ञापन


गन्ना विकास एवं चीनी मिलें एवं प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि आज का युवा स्वरोजगार को छोड़कर नौकरी की तरफ भाग रहा है। कोई भी देश प्रत्येक व्यक्ति को नौकरी नहीं दे सकता। बिना स्वरोजगार के कोई भी व्यक्ति क्या, देश तक प्रगति नहीं कर सकता। व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वोकल फॉर लोकल का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। ओडीओपी योजना से प्रत्येक जनपद के उत्पाद को बल और पहचान मिली है। स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिये प्रदेश सरकार द्वारा बाजार उपलब्ध कराए जा रहे हैं। 

अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अनिल ओक ने कहा कि रोजगार भारती युवाओं को निरन्तर प्रोत्साहित करते हुए केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ दिला रही है। प्रांत प्रचारक डॉ हरीश ने कहा कि रोजगार भारती भारत सरकार के साथ जुड़कर लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत और स्वावलंबी बना रही है। आज भारत का नौजवान स्किल्ड होकर अपने उद्यम स्थापित कर अनेक लोगों को रोजगार दे रहा है। चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रमोद चौहान महामंत्री रोजगार भारती ने कहा कि भारत पुनः सोने की चिड़िया तभी बन सकती है जब हम आत्मनिर्भर होंगे।
विज्ञापन


मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने कहा कि रोजगार भारती जिस सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही है उससे अवश्य ही समाज के युवाओं को एक नई दिशा प्राप्त होगी। जिन माताओं-बहिनों को सिलाई मशीन प्रदान की गई हैं, अवश्य ही उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। कार्यक्रम संयोजक गौरव हरकुट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। 

विज्ञापन

इनको मिला लाभ

  • रोजगार भारती की तरफ से जरूरतमंदों को 10 सिलाई मशीन
  • दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के 10 पेंशन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र
  • पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के 10 लाभार्थियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
  • कृषि विभाग से मिनीकिट योजना के तहत 10 लाभार्थियों को मूंगफली किट
  • फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत एक लाभार्थी को ट्रैक्टर की चाबी
  • राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत 05 लाभार्थियों को पोषण किट
  • पीएम आवास योजना के तहत 05 लाभार्थियों को घर की चाबी एवं प्रमाण पत्र
  • 05 स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड के चैक
  • पीएम स्वनिधि योजना के 05 लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र
  • आयुष विभाग द्वारा आयुष किट एवं च्यवनप्राश वितरण
  • पीएमईजीपी योजना में खादी ग्रामोद्योग विभाग के 10 लाभार्थियों को चैक वितरण
  • जिला उद्योग केन्द्र के 08 लाभार्थियों को ओडीओपी 
  • महिला कल्याण विभाग के 10-10 लाभार्थियों को निराश्रित महिला पेंशन एवं कन्या सुमंगला योजना
  • बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से 05 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 02 बच्चों का अन्नप्राशन
  • समाज कल्याण विभाग से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र
  • क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग द्वारा 04 लाभार्थियों को कम्पनियों के माध्यम से ऑफर लेटर 

बेस्ट स्टॉल का अवार्ड
स्वरोजगार मेले में बेस्ट स्टॉल का अवार्ड शिवम अग्रवाल के स्टार्टअप ClickNPay को दिया गया।
शिवम अग्रवाल के इस प्रयास की प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, प्रान्त प्रचारक हरीश, जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सराहना की।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर चौधरी ऋषि पाल सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक बरौली ठा0 जयवीर सिंह, विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक छर्रा ठा0 रवेन्द्रपाल सिंह, विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा, डीआईजी दीपक कुमार, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ अंकित खण्डेलवाल, एडीएम सिटी मीनू राणा, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें