फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Bhagwat: गेट पर भागवत ने पूछा- क्या बाल स्वयंसेवक विभोर का यही घर है...फिर जाना यह

Sat, 19 Apr 2025 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मोहन भागवत करीब एक घंटे तक पांच वर्षीय स्वयंसेवक विभोर के घर रुके। उन्होंने विभोर से स्कूल का नाम, कक्षा और कब से शाखा जाते हैं, शाखा में जाना क्यों अच्छा लगता है, सवाल पूछे। विभोर ने मासूमियत से सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
बाल स्वयंसेवक विभोर, जिससे मिलने उसके घर गए मोहन भागवत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक 19 अप्रैल को पंचनगरी में भगत सिंह शाखा पर प्रवास के दौरान बाल स्वयंसेवक विभोर शर्मा के घर भी गए। संघ प्रमुख ने गेट पर खड़े होकर पूछा, क्या बाल स्वयंसेवक विभोर का घर यही है। 

विज्ञापन


घर में विभाेर की दादी कुसुम और मां गरिमा मौजूद थीं। घर में संघ प्रमुख को आता देख परिवार के सदस्य अभिभूत हो गए। विभोर के पिता दिवाकर ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। मोहन भागवत करीब एक घंटे तक पांच वर्षीय स्वयंसेवक विभोर के घर रुके। उन्होंने विभोर से स्कूल का नाम, कक्षा और कब से शाखा जाते हैं, शाखा में जाना क्यों अच्छा लगता है, सवाल पूछे। विभोर ने मासूमियत से सवालों के जवाब दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाकर शर्मा ने बताया कि बेटा पहली कक्षा में पढ़ता है और नियुद्ध, दंड और समता में अच्छा प्रदर्शन करता है। इसलिए शाखा के सभी स्वयंसेवक उसे पसंद करते हैं। विभोर नियमित शाखा जाता है। दिवाकर शर्मा व्यवसायिक शाखा के स्वयंसेवक हैं, यह शाखा भी इसी पार्क में सुबह लगती है। वह आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें