फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pt.Deen Dayal Hospital: 80 लाख खर्च कर लगाई थीं मशीनें, दो साल से धूल फांक रही माड्यूलर ओटी

Thu, 11 Jul 2024 03:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दो वर्ष पहले स्थापित माड्यूलर ओटी का भी संचालन नहीं हो पाया। माड्यूलर ओटी में अस्सी लाख रुपये अधिक कीमत से लगाई गईं मशीनें धूल फांक रही हैं।
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में बंद माड्यूलर ओटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेशक प्रदेश सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करती है। मगर अलीगढ़ जिले में हालत बेहद खस्ता है। कहने को दीनदयाल संयुक्त अस्पताल को तमाम प्रयास के बाद भी सुधारा नहीं जा सकता है। 

विज्ञापन


अब तक डॉक्टरों की कमी की वजह से यहां आईसीयू का संचालन बेहतर ढंग से नहीं हो पाने का रोना सामने आता था। इसी बीच एनआईसीयू की भी यही स्थिति थी। इसी तरह अब तक दो वर्ष पहले स्थापित माड्यूलर ओटी का भी संचालन नहीं हो पाया। 

माड्यूलर ओटी में अस्सी लाख रुपये अधिक कीमत से लगाई गईं मशीनें धूल फांक रही हैं। इसके विषय में जानकारी मिली है कि दो वर्ष पूर्व यह मशीनें लगाकर ओटी शुरू की गई। मगर इसका ट्रेंड स्टाफ न होने के कारण संचालन नहीं हो पाया। आज तक इसका उपयोग भी नहीं हो रहा। ये मशीनें धूल फांक रही हैं। 
विज्ञापन


इस विषय में सीएमएस डा.एमके माथुर कहते हैं कि इस विषय में ओटी स्थापित होने के बाद ही पूर्व अधिकारियों द्वारा समस्या बताई गई थी। जिसका आज तक समाधान नहीं हुआ है। हम संसाधनों की देखरेख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें