फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस को समर्थन देने पर पुन: विचार करें मोदी : आमिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रवादी नेता मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मुसलमानों की आबादी भारत में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के मुसलमानों की आस्था और भावनाओं का सम्मान करते हुए फ्रांस के वैश्विक स्तर पर समर्थन का पुन: विचार करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फ्रांस लगातार पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी कर रहा है। देश व दुनियाभर के मुसलमान पैगंबर मोहम्मद के लिए काफी सम्म्मान और श्रद्धा रखते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश भर के मुसलमानों के संरक्षक हैं। उन्हें देश का मुसलमान बड़ी आशा के साथ देखता है। आमिर ने कहा कि पैगंबर के सम्मान के लिए किसी की जान लेना मानो पूरी इंसानियत का कत्ल है। कुछ कट्टरपंथी लोगों ने इस्लाम को विश्व भर में बदनाम कर दिया है, जबकि वह लोग मोहम्मद साहब के इस्लाम से भटक गए हैं और इस्लाम के विपरीत काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें