फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से 48 लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 48 नए लोग चपेट में आए हैं। शहर के होटल-ढाबों में भी कोरोना से संक्रमित 7 लोग पाए गए हैं। 23 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 9572 एवं स्वस्थ लोगों की संख्या 9223 तक पहुंच गई है। 294 लोग सक्रिय हैं।
विज्ञापन

रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कृष्णा टोला के 60 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। जेएन मेडिकल कॉलेज, दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। विशेष अभियान के अंतर्गत होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में 1000 से अधिक लोगों की जांच की गई, जिसमें 7 संक्रमित पाए गए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्कियों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें