फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

Tue, 09 Aug 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
विज्ञापन
हिंदू महासभा ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका - फोटो : महीपाल ‌सिंह
विज्ञापन
गौ रक्षा के नाम पर गोरखधंधा करने वाले बयान से आक्रोशित अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं नेे एटा चुंगी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा का पुतला फूंका। महासभा नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री दलित प्रेम के नाम पर दिखावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें अपने बयान के लिए देश के हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए।
सोमवार को महासभा के कार्यकर्ता गांधीपार्क थाना क्षेत्र की एटा चुंगी पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने वाले थे। भनक लगते ही पुलिस अधिकारी एटा चुंगी पहुंच गए। इसके बाद महासभा कार्यकर्ताओं ने रणनीति बदल कर एटा चुंगी से कुछ पहले नरेंद्र मोदी एवं भाजपा का पुतला फूंक दिया।
महासभा प्रवक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को गौरक्षकों के बारे में कोई जानकारी नहीं । भाजपा में ही ऐसे दर्जनों नेता हैं, जिनपर गौ तस्करी का आरोप है। पुतला फूंकने वालों में महासभा के महानगर महासचिव बबलू शर्मा, जयवीर, अनिल, अमित, सोनू, संजीव, मनीष, भोला, सचिन, डॉ. कैलाश चंद्र, राहुल ठाकुर शामिल थे।
विज्ञापन

बीजेपी वाले हैं   आस्तीन के सांप
बीजेपी वाले आस्तीन के सांप हैं। जिन पर बीजेपी का ठप्पा नहीं लगा है, वह गौ रक्षा के नाम पर गोरखधंधा कर रहे हैैं और गौ तस्करी करने वाले भाजपा नेता खुद को पाक-साफ बताते हैं। मोदी जी भूल गए कि बीजेपी एवं आरएसएस अखिल भारत हिंदू महासभा के बच्चे हैं।
आज वहीं आस्तीन के सांप बने हुए हैं। गौ रक्षकों को आस्तीन का सांप कहने वाले मोदी को हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा विधानसभा चुनाव में भयानक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. पूजा शकुन पांडेय, सचिव अखिल भारत हिंदू महासभा  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें