फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला का पर्स लूटकर भाग रहे युवक को भीड़ ने दबोचा, भेजा जेल, एक अन्य साथी फरार

Mon, 18 Mar 2024 12:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

महिला अपनी ननद के साथ दिल्ली से दवा लेकर वापस लौट रही थीं। रात नौ बजे रसलगंज के पास दोनों ई-रिक्शा से उतरीं। इस बीच पीछे से आए दो युवकों ने उसके पर्स को छीन लिया। राहगीरों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन
पर्स लुटेरा भेजा जेल - फोटो : dummy picture
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी इलाके के रसलगंज के पास शातिरों ने महिला को निशाना बनाते हुए पर्स लूट लिया। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसका एक अन्य साथी फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

विमलेश निवासी मोहल्ला खेरापतान अतरौली 16 मार्च को अपनी ननद पिंकी के साथ दिल्ली से दवा लेकर वापस लौट रही थीं। रात नौ बजे रसलगंज के पास दोनों ई-रिक्शा से उतरीं। इस बीच पीछे से आए दो युवकों ने उसके पर्स को छीन लिया। राहगीरों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू उर्फ सुंदर निवासी हिन्दू नगर एटा बताया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। साथी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें