मनरेगा योजना में मजदूरों को प्रतिदिन कार्य के बदले सरकार 289 रुपये मजदूरी देती है। ब्लॉकों से मजदूरों के काम की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, तीन माह से भुगतान नहीं हो सका है।
अलीगढ़ जिले के 1.51 लाख मनरेगा मजदूरों की होली बदरंग होगी। मजूदरों का तीन माह से बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। 14 करोड़ रुपये से इनके बकाया का भुगतान होना था लेकिन, शासन की ओर से लगभग तीन करोड़ रुपये ही मिले हैं। अब विभाग सोच में पड़ गया है कि यह धनराशि किस ब्लॉक को भेजी जाए।
विज्ञापन
मनरेगा योजना में मजदूरों को प्रतिदिन कार्य के बदले सरकार 289 रुपये मजदूरी देती है। ब्लॉकों से मजदूरों के काम की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन, तीन माह से भुगतान नहीं हो सका है। मजदूरों का कहना है कि महाशिवरात्री, वसंत पंचमी आदि पर्व ऐसे ही निकल गए। अब होली भी बदरंग होने वाली है। इसका मुद्दा बुधवार की वीडियो कांफ्रेंसिंग में उठा, जिस पर शासन ने हाथ खड़े गए दिए। अधिकारियों का कहना है कि लेबर बजट रिवाइज होने के बाद ही शेष धनराशि मिल पाएगी।
मनरेगा मजदूरों का तीन माह से मजदूरी बाकी है। शासन को डिमांड भेजा गया है। लगभग तीन करोड़ रुपये आ चुका है। बाकी धनराशि की मांग की गई है। - अनुज कुमार, डीसी, मनरेगा