फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल की भोजन व्यवस्था से एमएलसी असंतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय (एल-2) का निरीक्षण किया। इस दौरान एमएलसी अस्पताल की भोजन व्यवस्था से असंतुष्ट नजर आए। उन्होंने सीएमओ से कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों एवं अब तक स्वस्थ हुए लोगों की सूची मांगी है। साथ ही रेमडेसिविर के लाभार्थियों की सूची मोबाइल नंबर के साथ मांगी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह ने पं. दीनदयाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया। कोरोना वार्ड के बाहर भी गए। चाय मंगाकर पी और उसकी गुणवत्ता से असंतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि भोजन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट स्थल का भी निरीक्षण किया।
करीब 72 लाख रुपये की लागत से एक निजी कंपनी तैयार कर रही है। 6 से 8 सप्ताह में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मृतकों, स्वस्थ हुए लोगों एवं रेमडेसिविर लाभार्थियों की सूची लेकर बातचीत करेंगे ताकि वस्तुस्थिति का अंदाजा लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें