फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर के मकान में मिला महिला का शव, रिश्तेदारों पर भी हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 04 Sep 2019 04:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बंद मकान में महिला की लाश मिलने के बाद महिला से पूछताछ करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महानगर के कोतवाली भुजपुरा इलाके से तीन दिन से लापता महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मंगलवार सुबह सासनी गेट के जयगंज काजीपाड़ा इलाके के एक हिस्ट्रीशीटर के मकान के बंद कमरे में मिला। शव मिलने की खबर पर इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर सासनी गेट और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


कुछ देर के प्रयास के बाद जब शव की शिनाख्त हो गई तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल पुलिस जांच में प्रेम संबंधों में गला दबाकर हत्या का अंदेशा है। इलाके का ही एक चाय विक्रेता परिवार सहित गायब है। जिसे संदेह के आधार पर पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है।

वाकया मंगलवार सुबह करीब 9 बजे का है। काजीपाड़ा निवासी हिस्ट्रीशीटर स्व.अनीस की पत्नी समीम के मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे से बहकर नाली मेें आए खून और कमरे से तीव्र गंध आने पर दूसरी मंजिल के ही दूसरे कमरे में रहने वाले अन्य किराएदार ने इलाके के लोगों को इकट्ठा कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

 
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से लगा कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर बेड पर एक महिला का शव पड़ा था। कई दिनों पुराना होने के कारण शव फूल चुका था। इसके चलते पहले तो उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसी बीच पुलिस ने मकान मालकिन समीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि जिस कमरे में महिला का शव मिला है। वह कमरा जयगंज स्थित नामचीन नूरी होटल के मालिक के भाई काले निवासी सराय बीवी ने काफी समय से किराए पर ले रखा है।

काले चाय की दुकान करता है। दिन में अक्सर आराम करने कमरे पर आता है। इसी बीच महिला की पहचान कहकशां पत्नी भूरा निवासी भुजपुरा कोतवाली के रूप में हुई। जांच में यह भी पता चला कि कहकशां रविवार से लापता है। उसके परिजन उसे खोज रहे हैं और उसके भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है।

पुलिस जांच में उजागर हुआ कि कहकशां रिश्ते में चाय विक्रेता काले की भाभी और मौसी सास भी लगती है। वह अक्सर उससे मिलने इस घर में आया करती थी और चाय विक्रेता उसे रविवार को घर पर लाया था। इसके बाद उन्हें जाते हुए नहीं देखा गया।

इधर, पुलिस ने महिला के पति भूरा को पूछताछ के लिए बुलाया। भूरा ने पुलिस को बताया कि कहकशां रविवार को बाजार से खरीदारी करने गई थी और दस हजार रुपये लेकर घर से निकली थी। उसने अपनी बहन के दमाद काले से बर्छी बहादुर दरगाह के पास मिलने जाने की बात भी बताई थी।

मगर, वह घर पर लौटकर नहीं आई। यह भी बताया कि दोपहर में दो बार 4 बजे तक उसकी फोन पर बात हुई है। इसके बाद उसका फोन पहले रिसीव नहीं हुआ, बाद में बंद हो गया। इसी बीच दबिश में पुलिस को पता चला कि काले परिवार सहित रविवार से ही गायब है। पुलिस उसे तलाश रही है।

वहीं पुलिस मृतका के कुछ अन्य करीबी लोगों को भी शक की निगाह से देख रही है। इंस्पेक्टर सासनी गेट जावेद खान के अनुसार अभी तहरीर का इंतजार है। महिला की हत्या में कई लोगों पर संदेह है।

रिश्ते के भाई हैं काले और भूरा

मृतका का पति भूरा और बहन की बेटी का पति काले रिश्ते में चचेरे-तहेरे भाई हैं। इसके चलते इन दोनों परिवारों का आपस में काफी मेलजोल पहले से है। पुलिस इस बात को भी शक की निगाह से देख रही है कि अगर, कहकशां रविवार को काले से मिलने की बात कहकर निकली थी तो उसके पति ने गुमशुदगी के दौरान पुलिस से इस बात को क्यों छिपाया। साथ ही उसने एक बार भी काले को तलाशने की कोशिश क्यों नहीं की।

मकान मालकिन का पति था हिस्ट्रीशीटर, दोनों बेटे भी हैं अपराधी

पुलिस द्वारा मकान मालकिन शमीम के रिकार्ड खंगाले जाने पर सामने आया कि शमीम का पति सासनी गेट थाने का ही हिस्ट्रीशीटर रहा है। अब उसके दोनों बेटे मुन्ना और दानिश भी अपराध की दुनिया में कदम रखने के चलते कई बार जेल जा चुके हैँ। मुन्ना एक माह पहले ही जेल से बाहर आया है, जबकि दानिश अभी भी अमृतसर जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें