फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: कसेरू से लापता किशोर गाजियाबाद में मिला

Wed, 13 Aug 2025 01:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कसेरू से लापता संदीप सिंह (14) पुत्र दर्याब सिंह सोमवार की रात 11 बजे गाजियाबाद में मिल गया। उसने खुद ही गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से किसी राहगीर के मोबाइल से फोन कर घर पर खबर दी।
विज्ञापन




इस पर परिजन रात में ही गाजियाबाद पहुंच गए और उसे अपने साथ घर ले लाए। संदीप सिंह सोमवार की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाने के लिए बैग और साइकिल लेकर घर से निकला था। बाद में उसका बैग और साइकिल एक जगह पड़ी मिली थी। सूचना पर सीओ गभाना संजीव तोमर और चंडौस कोतवाल रामेंद्र शुक्ला भी पहुंच गए थे। बताते हैं कि मां के डांटने पर वह घर से चला गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें