अतरौली कस्बा के मोहल्ला कस्साबान निवासी दाे पशु व्यापारी 28 अक्तूबर की सुबह दोनों लोग बाइक से भैंस खरीदने गए थे। गांव बिनामई में सौदा नहीं बनने बाद दोनों वापस लौट रहे थे, तभी दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उन्हें तमांचा दिखाते हुए रोक लिया। बदमाशों ने दोनों को डंडों से बुरी तरह पीटा और 35 हज़ार रुपये लूट लिए।
अलीगढ़ में अतरौली कोतवाली के गांव बिनामई और कुंजलपुर के बीच दो पशु व्यापारियों से बदमाश फायरिंग कर 35 हजार रुपये लूट ले गए। घटना में दोनों व्यापारियों के चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अतरौली के मोहल्ला कस्साबान निवासी इरफान खां पुत्र बुंदु खा व शकील पुत्र जहूर खान पशु व्यापारी हैं। शनिवार की सुबह दोनों लोग बाइक से भैंस खरीदने गए थे। गांव बिनामई में सौदा तय नहीं होने दोनों वापस लौट रहे थे, तभी दो बाइकों पर आए चार लोगों ने उन्हें तमंचा दिखाते हुए रोक लिया। डंडों से बुरी तरह पीटा और 35 हजार रुपये लूट लिए।
शोर मचाने पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों व्यापारी घायल हुए हैं। सूचना पर सीओ मोहसिन खां ने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। मामले की सत्यता का पता कर कार्रवाई की जाएगी।