फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे: पत्नी संग घेर में सो रहे थे तोताराम, बंधक बना 12 भेड़ व तीन बकरियां ले गए बदमाश

Sun, 15 Dec 2024 09:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले में पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने धावा बोल दिया और घेर में सो रहे दंपती को बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद 12 भेड़ और तीन बकरियों को लोडर वाहन मैक्स में लादकर ले गए।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली जंक्शन क्षेत्र के गांव टिकारी में शनिवार रात पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने धावा बोल दिया और घेर में सो रहे दंपती को बंधक बनाकर पीटा। महिला से कानों के कुंडल और चेन उतरवा ली। इसके बाद 12 भेड़ और तीन बकरियों को लोडर वाहन मैक्स में लादकर ले गए। इस दुस्साहसिक घटना से इलाके में दहशत बनी हुई है।

विज्ञापन


यह वारदात गांव टिकारी निवासी नरेंद्र उर्फ तोताराम के घेर में हुई। घर से उनका घेर करीब 200 मीटर दूर है। शनिवार रात वह और उनकी पत्नी रोजाना की तरह घेर में सो रहे थे। तोताराम ने बताया कि करीब 11.15 बजे पुलिस की वर्दी में दो लोग आए और पूछा कि चंद्रपाल का घर कहां है। इसके बाद वह लौट गए। कुछ देर बाद वह फिर से लौटे और उनके साथ आठ बदमाश और थे। खुद को पुलिस व पीएसीकर्मी बताते हुए घेर में घुस गए।

सबसे पहले प्रेमवती के सिर पर डंडे से प्रहार किया। तमंचों के बल पर तोताराम को बंधक बना लिया। इसके बाद प्रेमवती के कानों के कुंडल और चेन उतरवा लिए और भेड़ बकरियों को मैक्स में लाद लिया। इनका कहना है कि दस बदमाशों में आठ ने अपने चेहरे ढके हुए थे। वारदात के बाद बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


उनके जाने के बाद तोताराम ने शोर मचाया तो ग्रामीण जग गए। ग्रामीणों ने पुलिस को भी घटना की सूचना दी और रविवार सुबह थाने पर भी पहुंचे। एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी करने के लिए पुलिस गांव में भेजी गई है।

बदमाशों ने वारदात से पहले दबिश देने के बहाने की रैकी
करीब 11.15 बजे पुलिस की वर्दी पहले दो बदमाश गांव में पहुंचे और रैकी की। बदमाशों ने आवाज लगाई। नरेंद्र उर्फ तोताराम की पत्नी प्रेमवती उठी तो उन्होंने पूछा कि चंद्रपाल के घर जाना है, उसका घर कहां है। इस पर प्रेमवती ने पूछा कि ठाकुर या बघेल, किस बिरादरी के चंद्रपाल के घर जाना है। फिर दोनों बिरादरी के चंद्रपाल के बारे में जानकारी दी। इसके बाद वह कुछ देर गांव में घूम-फिरकर चले गए। करीब 15 मिनट बाद वह फिर तोताराम के घर पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

35 दिन में पुलिस वर्दीधारी गिरोह की दूसरी वारदात
सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा फिरोजपुर में भी 10 अक्तूबर की रात बदमाशों ने खुद को पुलिस बताकर वारदात की थी। गांव में प्लॉट में सो रहे बुजुर्ग को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था और उनकी जेब में रखे 1770 रुपये और घेर में बंधी उनकी तीन भैंसों को खोल ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें