फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को गोली मारी, बाग में खींच ले गया था आरोपी

Tue, 22 Dec 2020 09:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दादों थाना इलाके के एक गांव में सोमवार की देर शाम एक युवक ने किशोरी को दबोच लिया। छेड़छाड़ करते हुए बाग में खींच ले गया। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के विरोध करने पर पेट में गोली मारकर भाग निकला। 
विज्ञापन


घायल किशोरी की हालत गंभीर होने पर छर्रा के सरकारी अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार की देर शाम यह किशोरी अपने घेर के पास लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। वहीं पर आरोपी ने उसे दबोच लिया। 

खींचकर समीप ही बाग में ले गया। छेड़छाड़ करते हुए किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। किशोरी ने विरोध किया तो गुस्साए युवक ने तमंचे से गोली चला दी। गोली किशोरी के पेट में लगी जिससे वह घायल हो गई। गोली लगते ही आरोपी वहां से भाग निकला। 
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़कर पहुंचे। परिवार वाले घायल किशोरी को छर्रा के सरकारी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के साथ वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी पवन पुत्र रतिराम के खिलाफ छेड़छाड़ वह जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें