अलीगढ़ कृष्णाजलि सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव व 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संबोधित करते प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह हुए कहा आगामी 25 वर्ष में प्रधानमंत्री की सोच के अनुसार भारत दुनिया का अग्रसर देश होगा। देश को अग्रसर करने के लिए युवा और देशवासियों का पूर्ण समर्पण चाहिए, देशवासियों के समर्पण के बिना कोई चीज नहीं हो सकती।
नुमाइश मैदान के कृष्णाजलि सभागार में नागरिकों को संबोधित करते हुए प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने कहा आज हम हिंदुस्तान की वर्षगांठ मनाने के साथ 76 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश का हर व्यक्ति जश्न और जोश में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच पर निश्चित ही देश अग्रसर होगा। आज उन्होंने लाल किले की प्राचीर से कहा है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ व 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगामी 25 साल में दुनिया में भारत का परचम लहराने और भारत को अग्रसर करने की सोच को व्यक्त किया है। हर भारतीय को देश को अग्रसर करने के लिए तत्पर तैयार रहना चाहिए।