फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा राज्यमंत्री ने की मंडल में विश्वविद्यालय की सिफारिश

Mon, 05 Feb 2018 01:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
Sandeep Singh - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगढ़ मंडल में विश्वविद्यालय खुलने की उम्मीद जगी है। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की सिफारिश पर अमल हुआ तो अलीगढ़ मंडल में जल्द ही एक विश्वविद्यालय की स्थापना हो सकती है। इसके लिए संदीप सिंह ने उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखा है। पत्र में सिफारिश की है कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज और एटा को मिलाकर उपयुक्त स्थान पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना सरकार कराए। इसके लिए अधिकारियों ने अलीगढ़ में अतरौली के अलावा एटा-कासगंज में जमीन की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने पत्र में कहा है कि जनपद हाथरस, कासगंज, एटा, मैनपुरी, बुलंदशहर व हापुड़ जिले जनपद अलीगढ़ के अतरौली की सीमा से लगते हैं। यहां कोई विश्वविद्यालय नहीं है। एकमात्र विश्वविद्यालय डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा इन जनपदों से दूर है। वहां प्रवेश एवं संबद्धता मेें काफी समस्याएं हैं। इसलिए अतरौली अथवा एटा-कासगंज में विश्वविद्यालय की स्थापना होने से कई जिलों के हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सकता है। 

काफी समय से चल रही है विवि की मांग
अलीगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग काफी समय से चल रही है। इसके लिए छात्र आए दिन आंदोलन भी करते हैं। शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह की इस पहल से लोगों में उच्च शिक्षा की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


आगरा जाना पड़ता है छात्रों को
अतरौली। अलीगढ़ जिले के सभी डिग्री कॉलेजों को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से ही संबद्धता मिली हुई है। इन डिग्री कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों को हर काम के लिए आगरा विश्वविद्यालय के चक्कर लगाना पड़ रहा है। विश्वविद्यालय की स्थापना होने से छात्रों को भागदौड़ से बचेंगे और परेशानी से छुटकारा मिलेगा। उच्च स्तर के कोर्स भी आसानी से किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें