फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुधवार को भी देर से आया ब्रांडेड कंपनियों का दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
खैर में जाम की वजह से ब्रांडेड कंपनियों का पैक्ड दूध बुधवार को भी देर से आया। मंगलवार को दूध की गाड़ी न आने से ग्राहक सुबह ही दूध लेने के लिए दुकानों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह खैर के तालाब चौराहे पर 5 बजे से 11 बजे तक जाम लगने के कारण फरीदाबाद व दिल्ली के आसपास के इलाकों से आने वाली अमूल समेत अन्य ब्रांडेड कंपनियों की दूध की गाड़ियां फंस गई थीं। इसके बाद कंपनियों ने अपनी गाड़ियों को बगैर सप्लाई वापस बुला लिया था। कंपनी के प्रबंधकों का मानना था कि अलीगढ़ में प्रशासन द्वारा मात्र सुबह 11 बजे तक दूध की सप्लाई की व्यवस्था के चलते दूध की आपूर्ति संभव नहीं थी। बताते चलें कि अलीगढ़ में मात्र अमूल कंपनी की ही 10 से 12 हजार लीटर प्रतिदिन की दूध की सप्लाई है।
स्वर्ण जयंती नगर के दुकानदार वैभव ने बताया कि बुधवार को भी जाम की समस्या के चलते अमूल समेत अन्य कंपनियों का दूध सुबह देरी से आया। वहीं, पराग डेयरी समेत अन्य स्थानीय कंपनियों का दूध हाथों हाथ बिक गया। सुबह 10 बजे तक अधिकांश दुकानदारों के पास दूध का स्टॉक समाप्त हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें