फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को नहीं मिली फर्जी शिक्षिका संध्या

विज्ञापन
संध्या द्रिवेदी फर्जी शिक्षिका। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विजयगढ़ में कूटरचित तरीके से नौकरी करने वाली फर्जी शिक्षिका संध्या द्विवेदी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस की टीम संध्या के पते पर भैंसरोली गई थी, लेकिन टीम को संध्या नामक कोई महिला नहीं मिली। अब पुलिस ने संध्या द्विवेदी की तस्वीर मीडिया को दी है, ताकि उसके बारे पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

फर्जी शिक्षिका संध्या अभी भी लापता है। संध्या ने आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में धांधली करके विद्यालय में बतौर सामाजिक विज्ञान विषय की शिक्षिका की नौकरी हासिल की थी। वह होली की छुट्टी में घर गई थी, तब से विद्यालय नहीं आई। इसी बीच जांच पड़ताल में संध्या के आधार कार्ड व मतदाता पहचान पत्र में हेराफेरी सामने आई।
थाना विजयगढ़ पुलिस एसआई दुर्वेश कुमार के नेतृत्व में संध्या के गांव भैंसरोली (मैनपुरी) गई, जहां संध्या नामक कोई महिला नहीं मिली। साथ ही कोई भी द्विवेदी परिवार भी नहीं है। संध्या के नाम से केनरा बैंक में खुले खाता में दर्ज दो मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया जाएगा। संध्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें