इगलास की अजय एवं अत्री डेयरी पर छापा पड़ा। पनीर, घी व गोदाम से मिल्क पाउडर के नमूने सग्रहीत किए। एक घी गोदाम से 25 किलो वजन के 300 पैकेट मिल्क पाउडर सीज किया।
इगलास एसडीएम कार्यालय में की गई शिकायतों के आधार पर खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने 19 मई को मंडी रोड स्थित दो डेयरियों से जांच के लिए नमूने भरे। इस बीच टीम को एक घी गोदाम से करीब 22 लाख रुपये का मिल्क पाउडर मिला, जिसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
19 मई को खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने इगलास की अजय एवं अत्री डेयरी पर छापा मारा। टीम ने जांच के लिए पनीर, घी व गोदाम से मिल्क पाउडर के नमूने सग्रहीत किए। एक घी गोदाम से टीम ने 25 किलो वजन के तीन सौ पैकेट मिल्क पाउडर सीज किया है। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
सेंपल की रिपोर्ट आने पर दोनों डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। संग्रहित सैंपलों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषण विभाग के लिए भेजा जाएगा। टीम में प्रियेश कुमार सिंह, त्रिभुवन नारायण एवं श्वेता चक्रवर्ती मौजूद रहे ।